भाजपा नेता ने पत्नी और तीन बच्चों को मारी गोली, दो की घटना स्थल ही मौत

punjabkesari.in Saturday, Mar 22, 2025 - 03:34 PM (IST)

सहारनपुर : उत्तर प्रदेश सहारनपुर जिले से बड़ी घटना सामने आई है। जहां पर बीजेपी नेता ने पत्नी और तीन बच्चों को गोली मार दी है। जिसमें पत्नी पत्नी नेहा 32, शिवांश 4, देवांश 7, श्रद्धा 8 को गोली मार दी। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी नेता को हिरासत में ले लिया है। घायलों को आनन- फानन में अस्पताल पहुंचाया है।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी भाजपा नेता योगेश रोहिला को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी  भाजपा कार्यकारिणी का सदस्य हैं। पुलिस फ़ोर्स मौके पर घटना स्थल पर पहुंच कर हालत का जायजा लिया। हालांकि अभी कारणों का पता नहीं चला है कि आखिर इतनी बड़ी घटना को क्यों अंजाम दिया। फिलहाल पत्नी और 2 बच्चों को गंभीर हालत में हायर सेंटर किया जहां  जहां पर डॉक्टरों ने दो मृत घोषित कर दिया है। जबकि पत्नी का इलाज जारी है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramkesh

Related News

static