BJP नेत्री श्वेता सिंह गौर अपने कमरे में फंदे से लटकी मिली, हत्या की आशंका

punjabkesari.in Wednesday, Apr 27, 2022 - 02:44 PM (IST)

बांदा: उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में उस समय हड़कंप मच गया जब भाजपा नेत्री और जिला पंचायत सदस्य श्वेता सिंह गौर अपने कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटकी हुई मिली। आनन- फानन में परिजनों ने मामले की शिकायत पुलिस को दी। सूचना पर जिले के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को फंदे से उतार कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।



आशंका जताई जा रही है कि हत्या के बाद शव को फंदे से लटका दिया गया है। मृतका के पति दीपक सिंह गौर भी भाजपा नेता है। वह मौके से फरार हैं। उनका फोन भी बंद है। पुलिस उनकी तलाश में जुट गई है।

 

 

सूत्रों की मानें तो भाजपा नेत्री ने बीती रात फेसबुक पर घायल शेरनी का स्टेटस लगाया था। उन्होंने लिखा कि घायल नागिन घायल शेरनी और अपमानित स्त्री से हमेशा डरना चाहिए। इस तरह के स्टेटस से लोगों को उनकी मौत पर लोगों ने हत्या की आशंका जताई है। फिलहाल पुलिस भी इस मामले में कोई बयान नहीं जारी किया है। पुलिस सूत्रों की मानें तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत की वजह साफ हो पाएगी। फिलहाल फरार पति की तलाश में पुलिस जुटी हुई है।

Content Writer

Ramkesh