प्रदेश कार्यकारिणी की वर्चुअल बैठक में भिड़े BJP नेता, जमकर हुई मारपीट

punjabkesari.in Friday, Jul 16, 2021 - 05:03 PM (IST)

गाजियाबाद: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले के भाजपा कार्यालय में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब भाजपा के दो नेता आस में ही भिड़ गये। कार्यालय में मौजूद लोगों ने बीच बचाव किया उसके बावजूद भी प्रशांत चौधरी और पवन गोयल के बीच जमकर मारपीट हो हुई। जिसमें पवन गोयल को गंभीर चोटें आई। आनन- फानन में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां पर उनका इलाज चल रहा है। 


बता दें कि भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी की वर्चुअल बैठक होने वाले थी इसके लिए गाजियाबाद से प्रदेश कार्यकारिणी में शामिल सभी सदस्यों को नेहरू नगर स्थित पार्टी कार्यालय पर बुलाया गया था। भाजपा प्रदेश समिति के सदस्य पृथ्वी सिंह और पवन गोयल के बीच में शहर विधानसभा क्षेत्र को लेकर बात चल रही थी। इस दौरान पूर्व विधायक प्रशांत चौधरी ने इसमें दखल दिया। गुस्से से लाल विधायक ने पवन गोयल पर हमला बोल दिया जिसमें पवन गोयल गंभीर रूप से घायल हो गए। फिलहाल उन्हे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनो तरफ से थाने में तहरीर दे दी गई। भाजपा हाईकामान की तरफ से अभी तक कोई बयान नहीं आया है।

Content Writer

Ramkesh