पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी के जन्मदिन से एक दिन पहले BJP कार्यकताओं ने किया हवन

punjabkesari.in Sunday, Dec 24, 2017 - 03:53 PM (IST)

लखनऊः पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी के आगामी 25 दिसम्बर को 93वां जन्मवोत्सव है, जिसके चलते भाजपा कार्यकताओं ने लखनऊ के जीपीओ पर उनके दीर्घायु होने की कामना को लेकर हवन आयोजित किया। जिसमें कार्यकताओं ने 93 आहुति देकर 93 लड्डू भी बांटे। 

इसी सेलेब्रेशन के माध्यम से भाजपा महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष नीलम तिवारी ने अटल बिहारी की काफी तारीफ की। उन्होंने कहा कि 11 मई और13 मई 1998 को पोखरण में 5 परमाणु विस्फोट कर परमाणु शक्ति संम्पन्न देश बनाने में बाजपेयी का सहयोग को सराहा। इसके साथ ही कहा कि भाजपा और उनके कार्यकर्ता इस सहयोग को कभी नजर अंदाज नही कर सकते। 

बता दें कि अटल जी के जन्मदिन के मौके पर एक बड़े फैसले के क्रम में प्रदेश की योगी सरकार के द्वारा 93 कैदियों को रिहा किया जाएगा। जानकारी के अनुसार प्रदेश के कारागारों में निरुद्ध वो कैदी जो कि अर्थदण्ड जमा न कर पाने के कारण अतिरिक्त कारावास की सजा भुगत रहे हैं उन्हें योगी सरकार के द्वारा रिहा किया जाएगा। 

सरकार के इस फैसले के संबंध में गुरुवार को शासन के प्रमुख सचिव अरविन्द कुमार द्वारा महानिरीक्षक, कारागार प्रशासन और सुधार सेवाएं को आदेश की प्रति और रिहा होने वाले कैदियों की सूची उपलब्ध करा दी गई है।