भाजपा विधायक ने मुसलमानाें काे बताया शैतान

punjabkesari.in Tuesday, Jan 21, 2020 - 11:56 AM (IST)

बलिया: उत्तर प्रदेश के बैरिया विधानसभा से बीजेपी विधायक सुरेंद्र सिंह ने एक बार फिर विवादित बयान दिया है। उन्होंने मीडिया से बताया कि पाकिस्तानी मुसलमान शैतान, आतंकवादी हैं।

वहीं विधायक ने हिंदुओं को नसीहत देते हुए कहा कि देश में जहां पर हिंदुओं की जनसंख्या कम है वहां पर उनके लिए खतरा है। हिन्दू समाज को और हिंदुत्व को मजबूत यदि बनाये रखना है तो हिंदुत्व के झंडे को सबल बनाये रखना आवश्यक है। भारत के राज्य केरल में हिन्दू कम है आप देखिए वहां पर हिन्दुओं की दशा। जम्मू कश्मीर से हज़ारों लोग भगा दिए गए हैं।

विधायक सुरेंद्र सिंह ने बताया बंगाल की धरती से ममता बनर्जी के क्रूर हृदय के कारण सैकड़ों लोग मार दिये गए हैं। कोई पूछने वाला नहीं है। जब तक जनसंख्या नियंत्रण कानून नही बनता है। तब तक हिन्दू समाज को भी अपनी संख्या में कहीं से भी दुर्बलता आने नहीं देनी चाहिए।

वहीं बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा सीएए न लागू करने के सवाल पर उन्होंने कहा कि ममता बांग्लादेशी और पाकिस्तानी के साथ खड़ी हैं। जो आतंकवादी हैं, सुरेंद्र सिंह ने कहा कि बंग्लादेश, पाकिस्तान से आए सभी मुसलमान शैतान हैं। कहा अगर इन्हें भारत मे रहने का शरण मिलता है तो भारत के हर गलियों में जम्मू कश्मीर जैसे पत्थर बाज पैदा हो जाएंगे।

Ajay kumar