BJP में निराशा का माहौल, विधायक ने फेसबुक पर किया पोस्ट- ये क्या हो गया

punjabkesari.in Wednesday, Mar 14, 2018 - 04:22 PM (IST)

इलाहाबादः उपचुनाव के नतीजों के रुझानों को देखकर लगता है कि गोरखपुर व फूलपुर लोकसभा सीट पर बीजेपी को पछाड़ कर सपा ही बाजी मारेगी। सपा की साइकिल की लगातार बढ़त से बीजेपी डगमगाती हुई नजर आ रही है। जिसकी एक बानगी इलाहाबाद में देखने को मिली है। यहां जिले के शहर उत्तरी से बीजेपी विधायक हर्ष वर्धन बाजपेई ने इस निराशा को अपने फेसबुक पोस्ट पर भी जाहिर किया।

सपा की बढ़त पर बीजेपी में निराशा का माहौल लग रहा है। भाजपा विधायक हर्ष वर्धन बाजपेई ने दोपहर करीब 12.30 बजे अपने फेसबुक पर लिखा कि ये सब क्या हो गया।बता दें कि हर्ष वर्धन वाजेपई जिस इलाहाबाद उत्तरी क्षेत्र से विधायक हैं, वो फूलपुर लोकसभा संसदीय क्षेत्र का हिस्सा है।

भाजपा विधायक की इस पोस्ट से साफ हो जाता है कि इन दोनों लोकसभा सीटों पर अपनी जीत को लेकर आश्वास्त भाजपा में इस समय कैसी निराशा छाई हुई है।