BJP मंत्री का विवादित बयान- सिर्फ नाबालिगों के साथ होता है रेप, बालिगों के होते हैं प्रेम प्रसंग

punjabkesari.in Sunday, Jun 09, 2019 - 05:24 PM (IST)

गोंडाः लोकसभा चुनाव के बाद बीजेपी नेताओं की बयानबाजी का दौर तूल पकड़ रहा है। नेता अपनी मर्यादा लांघकर बेबाकी से बयान दे रहे हैं। इसी कड़ी में बीजेपी मंत्री उपेंद्र तिवारी ने रेप के मामलों पर विवादित टिप्पणी की है।

सिर्फ नाबालिग बच्चियों के साथ होता है रेप
उपेंद्र तिवारी ने कहा कि रेप का एक नेचर होता है। रेप सिर्फ नाबालिग बच्चियों के साथ होता है। 30 से 35 साल की उम्र की महिलाओं के जो रेप के मामले सामने आते हैं वह अधिकतर प्रेम प्रसंग के होते हैं। प्रेम प्रसंग में हुए रेप को रेप मानना गलत है। उन्होंने कहा कि जो बालिग लड़कियों से रेप के मामले सामने आते हैं, उनका सात-आठ साल से प्रेम प्रसंग होता है। बाद में रेप का मामला बना दिया जाता है।

अखिलेश यादव के मंदिर जाने पर कसा तंज
इस दौरान उन्होंने अखिलेश यादव के मंदिर जाने पर भी तंज कसा। उन्होंने कहा कि अब वह सोच रहे होंगे कि भगवान भोले की शरण में जाने से शायद हमारा भला हो। अभी कुछ दिन पहले उन्होंने कहा था कि हम इंजीनियर है। हम प्रयोग करते हैं, जो कभी सफल तो कभी असफल हो जाता है। उनका ठगबंधन वाला प्रयोग असफल रहा। पहले मस्जिद जाते थे, अब भोलेनाथ की शरण में गए हैं। हो सकता है आने वाले दिनों में वह अयोध्या जाए।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Deepika Rajput

Recommended News

Related News

static