भाजपा विधायक किरण माहेश्वरी की कोरोना से मौत, गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल चल रहा था इलाज

punjabkesari.in Monday, Nov 30, 2020 - 02:57 PM (IST)

यूपी डेस्क: देश-दुनिया में कोरोना का संक्रमण महामारी का संकट झेल रहा है। इसी क्रम में भारत भी इससे अछूता नहीं रहा है। इससे लाखों लोगों की मौत हो गई है। इस महामारी ने राजस्थान के राजसमंद से भाजपा विधायक किरण माहेश्वरी की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि विधायक की रिपोर्ट कुछ दिन पहले पॉजिटिव आई थी। जिन्हें इलाज के लिए गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां पर इलाज के दौरान आज उनकी मौत हो गई है।

वहीं भाजपा विधायक की मौत पर नेताओं गहरा दुख व्यक्त किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी भाजपा विधायक के निधन पर शोक जताया और कहा कि उन्होंने हर पद रहते हुए राज्य की प्रगति के लिए काम किया। उन्होंने कहा कि विधायक ने ग़रीबों के उत्थान के लिए बहुत प्रयास किया।
 

Ramkesh