BJP विधायक ने DM, SP की कार्यशैली पर उठाया सवाल, कहा- ये लोग हैं अनाड़ी
punjabkesari.in Tuesday, May 12, 2020 - 04:30 PM (IST)
महोबाः कोरोना से पूरा देश जंग लड़ रहा है। लिहाजा वायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए देशव्यापी लॉकडाउन लागू है। जिसका फेज-3 चल रहा है। ऐसे में कोरोना संकट के दौरान पुलिसकर्मी अपनी जिम्मेदारी को बखूबी निभा रहे हैं। वहीं उत्तर प्रदेश महोबा के चरखारी विधायक ब्रजभूषण राजपूत ने जिलाधिकारी और एसपी की कार्यशैली पर सवाल खड़े किए। इसके साथ ही उन्होंने उन्हें अनाड़ी तक कह दिया।
डिग्री लेने से कोई नहीं बनता महान: MLA
बता दें कि कैमाहा बॉर्डर पर लगभग 5 हजार प्रवासी मजदूरों की भीड़ जमा थी। जिसे DM और SP नियंत्रित नहीं कर पा रहे थे। इस पर भाजपा विधायक ने कहा कि अनाड़ी लोगों के हांथ में प्रशासनिक जिम्मेदारी है। डिग्री लेने से कोई महान नहीं बनता। काम करने के लिए उसका निर्वहन जरूरी है। ये लोग चोर हैं, दलाली खाते हैं और चोरी करते हैं।