BJP MLA रवींद्रनाथ त्रिपाठी के इस्तीफे का लेटर पैड वायरल, विधायक बोले- लेटर पैड फर्जी

punjabkesari.in Wednesday, Jan 12, 2022 - 01:39 PM (IST)

भदोही: स्वामी प्रसाद मौर्य के द्वारा भाजपा छोड़ने के बाद कई विधायक ऐसे हैं जो उनके साथ समाजवादी पार्टी में शामिल हो सकते है। वहीं भदोही से भाजपा के विधायक रविंद्रनाथ त्रिपाठी से जुड़ा एक लेटर पैड वायरल हो रहा है जिसमें दावा किया जा रहा है कि रविंद्र नाथ त्रिपाठी ने भाजपा से इस्तीफा दे दिया है।  इसे लेकर भाजपा विधायक रवींद्रनाथ त्रिपाठी ने सफाई देते हुए कहा कि लेटर पैड पूरी तरह फर्जी है। उन्होंने आरोप लगाते हुए यह हमारे विरोधियों द्वारा शाजिस की गई। विधायक ने कहा कि वह भाजपा में है और भाजपा में रहेंगे।  उन्होंने वायरल हो रहे लेटर पैड को फर्जी बताया है। त्रिपाठी ने इस मामले में पुलिस को तहरीर दे कार्रवाई की बता कहीं है। 

बताया जा रहा है कि भाजपा विधायक रवींद्रनाथ त्रिपाठी स्वामी प्रसाद मौर्य के करीबी हैं। उन्होंने बताया कि इस बीच स्वामी प्रसाद मौर्य  जी से काई बात नहीं हुई है। उन्होंने बताया कि वह भाजपा में है और आखरी सांस तक भाजपा में ही रहेंगे।  फिलहाल स्वामी प्रसाद मौर्य के द्वारा दिए गए इस्तीफे में उनका नाम नहीं है। 

Content Writer

Ramkesh