BJP विधायक ने की नेहरू और गांधी परिवार पर टिप्पणी, कहा-आतंकी गतिविधियों के लिए वह जिम्मेदार

punjabkesari.in Tuesday, Feb 26, 2019 - 11:19 AM (IST)

बलियाः अपने विवादित बयानों की वजह से सुर्खियों में रहने वाले बलिया के बैरिया से बीजेपी विधायक सुरेंद्र सिंह ने गांधी परिवार और पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू पर टिप्पणी की है। उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर में आतंकवाद नेहरू और उनके परिवार व पिछली कमजोर सरकारों के कारण है। इतना ही नहीं उन्होंने देश मे चल रही आतंकी गतिविधियों के लिए पूर्व पीएम नेहरू की लचर नीतियों और गांधी परिवार की विदेशी मानसिकता को ठहराया।

बीजेपी विधायक यही नहीं रूके उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर से आतंकवाद उसी दिन समाप्त हो जाएगा जिस दिन भारत हिन्दू राष्ट्र घोषित हो जाएगा क्योंकि आजादी के बाद जिस दिन धर्म के नाम पर देश का बंटवारा हुआ था तो पाकिस्तान मुस्लिम राष्ट्र बना। स्वतः भारत हिन्दू राष्ट्र हो गया। इसको कानूनी रूप से घोषित करना बाकी है। जिस दिन ऐसा हुआ जम्मू कश्मीर से आतंकवाद खत्म हो जाएगा।

सुरेंद्र सिंह ने कहा कि जम्मू कश्मीर के पुलवामा में स्थानीय पुलिस को हटाकर राष्ट्रीय पुलिस का गठन कर वहां तैनात किया जाना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि वहां की पुलिस आतंकवादियों से मिली हुई है। इसके साथ ही उन्होंने जम्मू-कश्मीर में अधिकांश मुस्लिम लोगों, राज नेता जैसे फारूक अब्दुल्ला, महबूबा मुफ्ती और स्थानीय पुलिस को पाकिस्तान परस्त बताया। जे एंड के से धारा 370 को हटाने के संबंध में बोलते हुए उन्होंने कहा कि यह कोई बच्चों का काम नहीं है। लोक सभा और राज्य सभा में पूर्ण बहुमत के साथ प्रस्ताव पारित होना जरूरी है।  

 

 

Ruby