इंग्लैंड से लौटा BJP विधायक का बेटा बोला- फर्जी वोट डालो, मारो... जीतने के लिए कुछ भी करो, जीतना जरूरी है, चाहे जैसे

punjabkesari.in Wednesday, Feb 09, 2022 - 12:28 PM (IST)

आगरा: विधानसभा चुनाव का पहला चरण कल से पश्चिमी यूपी में शुरु हो जाएगा, लेकिन इससे पहले पार्टियों के नेता जीत हासिल करने के लिए कुछ करने के लिए तैयार दिखाई दें रहें हैं। दरअसल, भाजपा विधायक पक्षालिका सिंह के बेटे का एक विवादित वीडियो सामने आया है। वीडियो में विधायक का बेटा लोगों से फर्जी वोटिंग करने के लिए बोल रहा है। साथ ही वो लोगों को पोलिंग बूथ पर मारपीट करने के लिए उकसा रहा है। 

बता दें कि पूर्व कैबिनेट मंत्री और भाजपा विधायक पक्षालिका सिंह का बेटा त्रिभुवन सिंह एक सभा को संबोधित करने पहुंचा था। जहां उसने ये विवादित बयान दिया है। वीडियो में त्रिभुवन सिंह बोल रहे हैं कि 10 तारीख को आपको पोलिंग बूथ पर 2 वोट, 4 वोट, 6 वोट, 5 वोट, 10 वोट डालना पड़े, तो आप पोलिंग बूथ पर डाल देना। आप लोगों को जीत के लिए लड़ना पड़े, अड़ना पड़े, तो वो भी कर लेना। बूथ पर भी हम लोग लड़ाई लड़ लेंगे। हमें बस जीत चाहिए। गौरतलब है कि 2017 में रानी पक्षालिका सिंह बाह से चुनाव जीती थी। उनके बेटे महेंद्र त्रिभुवन सिंह ने इंग्लैंड से पढ़ाई की है। वो वहीं पर रहकर होटल व्यवसाय और कृषि फर्म का काम देखते हैं। अभी चुनाव के समय वो इंडिया आए हुए हैं। इसी दौरान एक जनसभा में उन्होंने ये बयान दिया है।

वहीं, इस मामले को लेकर  डीएम प्रभु नारायण सिंह और एसएसपी सुभाष चंद्र ने कहा कि पोलिंग बूथों की सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद है। पोलिंग बूथों पर पर्याप्त मात्रा में फोर्स तैनात है। अगर किसी के द्वारा फर्जी मतदान या फिर उत्पाद किया जाता है, तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वहीं एसडीएम का कहना है कि उनके इस मामले की जानकारी नहीं है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Imran

Recommended News

Related News

static