BJP विधायक के बिगड़े बोल- सपा को बताया गुंडा माफियाओं की पार्टी

punjabkesari.in Friday, Mar 12, 2021 - 08:45 PM (IST)

भदोही: उत्तर प्रदेश के भदोही जिले से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सदर विधायक रवींद्रनाथ त्रिपाठी ने एक विवादित बयान दिया है। उन्होंने समाजवादी पार्टी (सपा) को गुंडा व माफियाओं के पार्टी बताया। भाजपा विधायक रवींद्रनाथ त्रिपाठी ने कहा कि मुरादाबाद में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की मौजूदगी में पत्रकारों को पीटा गया यह सब सपा मुखिया के इशारे पर लाल टोपी धारी सपाइयों ने किया है।

उन्होंने कहा उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी के संरक्षण में गुंडा माफिया अपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। उन्होंने बताया कि समाजवादी पार्टी का इतिहास रहा है कि सपा के संरक्षण में गुंडे माफिया पलते रहे हैं। सफाई गुंडों ने ही पत्रकार को पीटकर गिरा दिया जिससे एक पत्रकार बेहोश हो गया और पत्रकारों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा गया पत्रकार जान बचाने के लिए होटल के कमरे में छिप कर अपनी जान बचाई।  सदर विधायक ने कहा कि आज भी उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी के लोग गुंडई कर रहे हैं। चौथे स्तंभ पर हमला इसका जीता जागता सबूत है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramkesh

Recommended News

Related News

static