BJP विधायक की चेतावनी- मनचलों सुधर जाओ, वर्ना ऊपर जाने की करो तैयारी

punjabkesari.in Friday, Oct 23, 2020 - 04:10 PM (IST)

मेरठः यूपी सरकार महिलाओं की सुरक्षा को लेकर बेहद सतर्क है। जिसके चलते सीएम योगी के निर्देश पर कई कदम उठाए जा रहे हैं। इसी सिलसिले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ से 1535 थानों में महिला डेस्क का शुभारंभ किया है। इसी क्रम में मेरठ में महिला हेल्प डेस्क के उदघाटन के मौके पर पहुंचे बीजेपी विधायक सत्यप्रकाश अग्रवाल ने कहा कि मनचले सुधर जाएं नहीं तो ऊपर जाने के लिए तैयार रहें। विधायक ने कहा कि जो महिलाओं के साथ छेड़खानी करेगा वो या तो यूपी छोड़ेगा या फिर भगवान के पास जाएगा। अग्रवाल ने कहा कि छेड़खानी बदतमीज़ी करने वालों का अब पक्का इलाज होगा।

इस डेस्क की खासियत ये है कि यहां महिला फरियादियों की बात सुनने के लिए पुरुष अधिकारी नहीं बल्कि महिला अधिकारी मौजूद होंगी। इस डेस्क को महिलाओं की शिकायतों के समाधान के लिए ही स्थापित किया गया है। सीएम योगी ने शुक्रवार को सभी थानों में महिला डेस्क की शुरुआत कर दी है। उत्तर प्रदेश में महिला और बालिकाओं की सुरक्षा और सम्मान को समर्पित 180 दिन का महत्वपूर्ण अभियान श्मिशन शक्तिश् की शुरुआत करने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लगातार इसकी मॉनिटरिंग भी कर रहे हैं। 


 

Tamanna Bhardwaj