प्रज्ञा ठाकुर के सुर में बीजेपी MLA ने मिलाए सुर, कहा- गोडसे आतंकी नहीं था, बस एक भूल कर दी थी

punjabkesari.in Thursday, Nov 28, 2019 - 05:23 PM (IST)

बलियाः भोपाल से बीजेपी सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने संसद पटल में नाथूराम गोडसे को देशभक्त कहा है। उनके बयान को लेकर बवाल मच गया है। वहीं प्रज्ञा सिंह के बयान से भाजपा ने दूरी बनाई है। इस बीच बलिया जिले के बैरिया विधानसभा क्षेत्र से विधायक सुरेंद्र सिंह ने प्रतिक्रिया दी है।

बीजेपी विधायक ने कहा कि 'गोडसे आतंकवादी नहीं था। जो लोग देश विरोधी गतिविधियों में शामिल हैं, वे आतंकवादी हैं। गोडसे ने देशभक्त गांधी जी की हत्या कर भूल की। उनको राष्ट्रभक्त राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की हत्या नहीं करनी चाहिए थी।

इस पर सफाई देते हुए प्रज्ञा ठाकुर ने ट्वीट किया। उन्होंने लिखा कि यह झूठ है, मैंने केवल ऊधम सिंह का अपमान नहीं सहा। उन्होंने लिखा है, 'कभी-कभी झूठ का बवंडर इतना गहरा होता है कि दिन में भी रात लगने लगती है, लेकिन सूर्य अपना प्रकाश नहीं खोता। पलभर के बवंडर में लोग भ्रमित न हों सूर्य का प्रकाश स्थाई है। सत्य यही है कि कल मैंने ऊधम सिंह जी का अपमान नहीं सहा बस।

Tamanna Bhardwaj