BJP विधायक सुरेंद्र सिंह ने फिर खाेला मुंह, कहा- भगवान राम भी नहीं रोक सकते रेप
punjabkesari.in Saturday, Jul 07, 2018 - 06:56 PM (IST)
बलियाः आए दिन अपने विवादित बयानों के चलते सुर्खियों में रहने वाले बीजेपी विधायक सुरेंद्र सिंह ने फिर से एक विवादित बयान दे दिया है। उन्नाव गैंग रेप कांड को लेकर बीजेपी विधायक ने कहा कि अगर भगवान राम भी आ जाएं तो वो भी रेप की घटनाओं को रोक नहीं पाएंगे।
उन्होंने कहा ये घटना समाज का स्वाभाविक प्रदूषण है, इससे कोई वंचित नहीं रह सकता। विधायक ने कहा कि यह प्रदूषण संस्कार द्वारा नियंत्रित होगा, संविधान द्वारा नहीं।
गौरतलब है कि सुरेंद्र सिंह पहले भी कई विवादित बयान दे चुके हैं। इससे पहले उन्होंने अधिकारियों को लेकर बड़ा बयान दिया था। उन्होंने अधिकारियों की तुलना वैश्याओं से की थी। साथ ही उन्होंने कहा कि अधिकारियों से अच्छा चरित्र वैश्याओं का होता है।