भाजपा विधायक विनय शाक्य ने भी दिया इस्तीफा, कहा- मौर्य हमारे नेता हैं... हम उनके साथ हैं

punjabkesari.in Thursday, Jan 13, 2022 - 02:45 PM (IST)

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजनीति में चुनाव से ठीक पहले दलबदल का खेला शुरु है। भाजपा में मंत्री रहे स्वामी प्रसाद मौर्य के इस्तीफे के बाद लगातार भाजपा के विधायक पार्टी से इस्तीफा दे रहे हैं। इसी क्रम में आज औरेया जिले के बिधूना से विधानसभा सीट से विधायक विनय शाक्य ने भी इस्तीफा दे दिया और कहा कि स्वामी प्रसाद मौर्य पिछड़ों शोषितों की आवाज है, वह हमारे नेता है। वह जिधर जाएंगे हम उनके साथ है। 

बता दें कि खीमपुर खीरी से पांच बार के भाजपा विधायक बाला प्रसाद अवस्थी भी समाजवादी पार्टी जॉइन करने मनोज पाण्डेय के साथ समाजवादी पार्टी कार्यालय पहुंच रहें हैं। 

Content Writer

Imran