BJP सांसद का विवादित बयान, कहा- मुसलमानों की बढ़ती आबादी रेप और आतंकवाद के लिए जिम्मेदार

punjabkesari.in Saturday, Jul 28, 2018 - 10:44 AM (IST)

अंबेडकरनगरः उत्तर प्रदेश के अंबेडकरनगर से बीजेपी सांसद हरिओम पांडेय के बिगड़े बोल सुनने को मिले हैं। उन्होंने कहा है कि रेप और आतंकवाद की घटनाओं के लिए मुस्लिमों की बढ़ती आबादी जिम्मेदार है। अगर आने वाले समय में मुस्लिमों की बढ़ती आबादी पर नियंत्रण नहीं किया गया तो पाकिस्तान की तरह एक नया देश भारत में आकार ले लेगा।

उन्होंने कहा कि मुस्लिम 3-4 शादियां करते हैं और 9-10 बच्चे पैदा करते हैं। उनके बच्चे न तो शिक्षा प्राप्त करते हैं और बेरोजगारी में मर जाते हैं। इससे आने वाले समय में अराजकता का माहौल बनेगा। देश में लगातार उनकी आबादी बढ़ रही है, यहां तक की अब वे शरिया की मांग करने लगे हैं। एक दिन ऐसा आएगा, जब वो नए पाकिस्तान की मांग करने लगेंगे।

हरिओम पांडेय ने कहा कि जनसंख्या वृद्धि को रोकने के लिए देश में एक प्रभावी कानून बनना चाहिए। देश में जो रेप, छेड़छाड़ और आतंकवाद की घटनाएं बढ़ रही हैं, उसके पीछे मुस्लिमों की बढ़ती आबादी है। अगर देश को खौफनाक बंटवारे से बचाना है तो जनसंख्या वृद्धि के खिलाफ कानून लाना बेहद जरूरी है। 
 

Deepika Rajput