‘कमल संदेश यात्रा’ में मोटरसाइकिल पर सवार होकर निकलीं BJP सांसद हेमा मालिनी

punjabkesari.in Sunday, Nov 18, 2018 - 10:40 AM (IST)

मथुरा: भारतीय जनता पार्टी ने कमल संदेश यात्रा से लोकसभा चुनाव 2019 का बिगुल फूंक दिया है। यहां निकाली गई इस यात्रा में सांसद हेमा मालिनी भी पार्टी नेता के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर शामिल हुईं। भाजपाइयों ने दावा किया कि इस यात्रा में मथुरा जनपद में 10,000 मोटरसाइकिलों पर भाजपा नेता कमल का झंडा लेकर शामिल हुए।

PunjabKesariजानकारी मुताबिक रैली में कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण भी बाइक पर सवार हुए। रैली में हजारों की तादाद में भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए। यह रैली शहर के प्रमुख इलाकों से गुजरी। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ता ने मोदी-मोदी, योगी-योगी....के नारे लगाए। सिने स्टार एवं भाजपा सांसद हेमा मालिनी ने कमल संदेश बाइक रैली को झंडी दिखाकर रवाना किया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Anil Kapoor

Recommended News

Related News

static