BJP सांसद कौशल किशोर ने बेटे आयुष को संपत्ति से किया बेदखल, कहा- मेरी बहू नहीं है अमान्य शादी वाली अंकिता

punjabkesari.in Tuesday, Mar 16, 2021 - 06:14 PM (IST)

लखनऊः उत्तर प्रदेश लखनऊ के मोहनलालगंज से भारतीय जनता पार्टी के सांसद कौशल किशोर के बेटे- बहू विवाद का प्रकरण थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। आत्मसमर्पण, वीडियो अपलोड व आत्महत्या की कोशिश के बीच मामला उलझता जा रहा है। इसी बीच सांसद कौशल किशोर ने कहा कि अंकिता उनकी बहू नहीं है। मैंने आयुष को परिवार और संपत्ति से बेदखल कर दिया है। जहां तक आयुष की शादी की बात है तो वह किसी भी दशा में मान्य ही नहीं है।

सांसद ने आगे कहा कि आयुष अभी 20 साल का है। वह 27 मार्च 2021 को 21 साल का होगा। इससे पहले उसकी शादी कानून रूप से वैध ही नहीं है। अंकिता ने उससे ब्लैकमेल कर शादी की थी। सांसद ने कहा कि आयुष को रेल ट्रैक पर लिटाकर उसने कॉल कराई। इसके बाद शादी के लिए दबाव बनाया तो हमने मना कर दिया था। बेटे की जिंदगी बचाने के लिए कहा कि जहां चाहो जैसे चाहो रहो। इसके बाद भी उसने अंकिता से शादी करने की बात उनसे नहीं बताई थी। मैंने आयुष को बेदखल कर दिया है। इसकी कानूनी प्रक्रिया भी जल्द पूरी कर ली जाएगी।

सांसद का आरोप है कि आयुष को अपने वश में करने के लिए अंकिता खाने में नशीला पदार्थ मिलाकर देती थी। वह अक्सर नशे में रहता था। वारदात वाली रात को जब हम लोग पहुंचे तो वह नशे में था। सांसद का आरोप है कि अंकिता को किसी साजिश के तहत उनके परिवार के पीछे लगाया गया है।

 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Moulshree Tripathi

Recommended News

Related News

static