BJP सांसद मनोज तिवारी ने राहुल गांधी को बताया अंहकारी, कहा- केजरीवाल भी जाएंगे जेल

punjabkesari.in Friday, Mar 31, 2023 - 11:43 AM (IST)

मिर्जापुर: सांसद मनोज तिवारी राम नवमी पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने मिर्जापुर पहुंचे। यहां मीडिया से रूबरू हुए मनोज तिवारी ने एक सवाल के जवाब में कहा कि राहुल गांधी को अहंकार है। ऐसा नहीं है कि इससे पहले किसी की सदस्यता नहीं गई। 2019 में जब मध्य प्रदेश में कांग्रेस की सरकार थी तब प्रह्लाद लोधी को दो साल की सजा कोर्ट ने सुनाई थी। भाजपा ने किसी को दोष नहीं दिया था। उन्हें दो ढाई महीने में हाईकोर्ट ने बहाल कर दिया।

मनोज तिवारी ने कहा कि यह निचली अदालत का फैसला है। उनको लगता है कि ओबीसी समाज को गाली देना जन्मसिद्व अधिकार है तो जा कर हाईकोर्ट से कहे। पत्रकारों ने सवाल किया कि अरविंद केजरीवाल भी राहुल गांधी के साथ आ गए हैं। इसको लेकर कहा अरविंद केजरीवाल बहुत जल्द जेल में जाने वाले है। वह भ्रष्टाचारियों के बहुत बड़े सरदार है। उनके दो करीबी जेल में है, उन्हें अभी तक लग रहा बच जाएंगे। असली मास्टर माइंड केजरीवाल है।

श्रीराम जन्मोत्सव शोभायात्रा समिति के तत्वाधान में मिर्जापुर जनपद में भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव रामनवमी पर हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। विशाल शोभायात्रा में लाखों की संख्या में लोग पंहुचे। शहर पूरा भगवा रंग में रंगा नजर आया। शोभायात्रा में दर्जनों डीजे, बैंड बाजा, ढोल नगाड़ा के बीच राम भक्तों का हुजूम दिखाई दिया। हर मोहल्ले भगवा पताकाओं से पटा पड़ा था और हर सड़क पर जय श्रीराम की गूंज सुनाई दे रही थी। बताया जाता है उत्तर प्रदेश का सबसे बड़ा राम जन्मोत्सव शोभायात्रा होता है।

Content Writer

Tamanna Bhardwaj