BJP सांसद के बिगड़े बोल- भगवान कृष्ण से की ईडी की तुलना, ‘ED ने अपने कार्यवाही के सुदर्शन से केजरीवाल के गुरुर को काटा’

punjabkesari.in Tuesday, Apr 02, 2024 - 11:42 PM (IST)

Farrukhabad News: लोकसभा चुनाव के नजदीक राजनैतिक पार्टियों के नेताओं के एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप का दौर चालू है। सांसद मुकेश राजपूत नें कांग्रेस, सपा व बसपा पर आरोप लगाया है। इसके साथ ही उन्होंने केजरीवाल पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि ईडी ने अपने कार्यवाही के सुदर्शन से केजरीवाल के गुरुर को काटा है।
PunjabKesari
केजरीवाल अपने सीएम पद के गुरूर में थे: BJP-MP
शहर के आवास विकास स्थित भाजपा के चुनाव कार्यालय पर सांसद मुकेश राजपूत ने कहा कि कांग्रेस व उसके सहयोगी दल भ्रष्टाचार में लिप्त हैं जहाँ कांग्रेस की सरकारें रहीं उन राज्यों में भी जमकर भ्रष्टाचार हुआ। गठबंधन दल के नेता भी भ्रष्टाचार में लिप्त है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में मंत्री पहले जेल गये और इसके बाद ईडी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को भ्रष्टाचार में जेल भेजा। ईडी के लगातार नोटिस भेजने के बाद भी वह पेश नहीं हुई। जिसके बाद ईडी नें उन्हें गिरफ्तार किया। केजरीवाल अपने सीएम पद के गुरूर में थे और लगातार ईडी पर ही आरोप लगा रहे थे। भगवान कृष्ण की तरह जिस प्रकार 99 अपराध के बाद शिशुपाल के ऊपर सुदर्शन चलाया उसी तरह ईडी नें भी केजरीवाल पर 10 नोटिस देनें के बाद कार्यवाही का सुदर्शन चलाया।

अखिलेश पPunjabKesariहले अपनी और अपने कार्यकर्ताओं की भाषा पर अंकुश लगाए
जिसके बाद सांसद मुकेश राजपूत का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमे वह एक व्यक्ति से वोट ना देनें को लेकर तेज आबाज में बात कर रहें है। जिसको सपा सुप्रीमो नें एक्स पर वायरल किया जिसमे उन्होंने लिखा बीजेपी सांसद हृदयहीन हो गये है। भाजपा के लोग जनता से अकेले में कैसे पेश आते हैं। इस पर सांसद ने कहा कि अखिलेश पहले अपनी और अपने कार्यकर्ताओं की भाषा पर अंकुश लगाए। उनके सपा प्रत्याशी ने जय श्रीराम बोलने पर ग्रामीणों को जनसभा से बाहर करा दिया था। उन्होंने कहा कि सपा ने गरीबों की मदद की होती तो जमानत जब्त नहीं होती। सांसद ने कहा कि बीते 10 सालों से सपा सत्ता से बाहर है लिहाजा सपा कार्यकर्ता भूखे हैं। सपा के नेता पहले ट्रैक्टर, जमीनें आदि खाते थे अब आम जनता की खैर नहीं होगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Mamta Yadav

Recommended News

Related News

static