BJP सांसद साक्षी महाराज की तबीयत खराब, अस्पताल में भर्ती

punjabkesari.in Saturday, May 19, 2018 - 10:25 AM (IST)

गाजियाबादः भाजपा के फायरब्रांड नेता और उन्नाव लोकसभा सीट से सांसद साक्षी महाराज को यशोदा अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, उन्हें 15 दिन से तेज बुखार था।

अस्पताल के प्रवक्ता डॉक्टर सुनील डागर ने जानकारी देते हुए बताया कि साक्षी महाराज यहां अस्पताल में तेज बुखार की हालत में आए थे, लेकिन उन्हें किसी आवश्यक कार्य से उन्नाव जाना पड़ा इस कारण वह चिकित्सीय जांच करवा कर चले गए। उसके बाद शुक्रवार को उन्हें फिर तेज बुखार हो गया। बुखार की हालत में वह दोपहर तकरीबन 3:00 बजे अस्पताल पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कर लिया।

Deepika Rajput