जाकिर नाइक को लेकर सत्यपाल सिंह का बड़ा खुलासा!

punjabkesari.in Saturday, Jul 09, 2016 - 04:26 PM (IST)

नई दिल्लीः ढाका में हुए आतंकी हमले के बाद चर्चा में आए इस्लामी प्रचारक जाकिर नाइक को लेकर मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर और बीजेपी सांसद सत्यपाल सिंह ने बड़ा खुलासा किया है। सत्यपाल सिंह ने दावा किया है कि उन्होंने जाकिर नाइक की संदिग्ध गतिविधियों को लेकर 2008 में केंद्र सरकार को रिपोर्ट भेजी थी लेकिन उस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई, जिसके चलते आज ये दिन देखना पड़ रहा है। जाकिर नाइक धर्म परिवर्तन कराता है ओर लोगों को बरगलाता है उसको विदेशों से फंडिंग भी होती है।

बागपत से भाजपा सांसद सत्यपाल सिंह ने शनिवार को मेरठ में पत्रकार वार्ता करते हुए कानून व्यवस्था को लेकर यूपी सरकार को कठघरे में खड़ा किया और साथ ही जाकिर नाइक की फंडिंग की जांच कराने की मांग की। सत्यपाल सिंह ने बताया कि वो एक दशक से जाकिर के बारे में जानते कि फॉरेन फंडिंग के जरिए वहां हो रहे धर्म परिवर्तन को देखते हुए उनकी फाउंडेशन को रद्द किया जाना चाहिए।