BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष JP नड्डा का बरेली दौरा हुआ रद्द, डोर टू डोर प्रचार करने का था प्रोग्राम

punjabkesari.in Friday, Jan 21, 2022 - 02:00 PM (IST)

लखनऊ: भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा का आज का बरेली दौरा रद्द हो गया है। इसकी जानकारी मीडिया प्रभारी बंटी ठाकुर ने दी। दलअसल, आज नड्डा का डोर टू डोर प्रचार करने का प्रोग्राम बरेली में था। बता दें कि आज नड्डा आगरा और बरेली में संगठन की बैठकें कर पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को वर्चुअल प्रचार अभियान की रणनीति से अवगत काने वाले थे, लेकिन किसी वजह से बरेली दौरा रद्द करना पड़ा।

वहीं, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज भाजपा के प्रचार रथ को रवाना करेंगे। योगी, शाम को 4:00 बजे पार्टी के संवाद कार्यक्रम में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये पश्चिमी उत्तर प्रदेश के उद्योग संगठनों के प्रभारियों से बातचीत करेंगे। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Imran

Recommended News

Related News

static