BJP चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार, विपक्ष के लिए अस्तित्व बचाना मुश्किल: मौर्य

punjabkesari.in Monday, Mar 11, 2019 - 01:40 PM (IST)

मथुरा: उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी चुनाव के लिए पूरी तरह से तैयार है। इस बार भी 2014 के समान ही भाजपा पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी और विपक्ष के लिए चुनाव में अपना अस्तित्व बचाना मुश्किल हो जाएगा। मौर्य महावन में यमुना किनारे रमण रेती स्थित कृष्ण उदासीन आश्रम में आयोजित होली कार्यक्रम में भाग लेने के लिए आए थे। उन्होंने आम चुनाव की घोषणा होने पर कहा कि भाजपा चुनाव के लिए पूरी तरह से तैयार है। गत 5 वर्षों के अपने काम के दम पर पार्टी चुनाव में उतरेगी तथा भारी बहुमत से जीत हासिल करेगी।

उन्होंने कहा कि आप बस प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इफेक्ट पर भरोसा रखिए। विपक्ष के लिए इस चुनाव में अपना अस्तित्व बचाना मुश्किल हो जाएगा। एक अन्य प्रश्न के उत्तर में उन्होंने कहा कि पुलवामा कांड के बाद दमदार जवाबी कार्रवाई करके केंद्र सरकार ने देश में आतंकवादियों, अलगाववादियों तथा उन्हें प्रश्रय देने वालों को कड़ा सन्देश दिया है। इतना दम विपक्ष के किसी नेता में नहीं। मोदी जी की कूटनीति से हमारी इस कार्रवाई को विश्व के सभी देशों का समर्थन भी मिला है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Anil Kapoor

Recommended News

Related News

static