UP Elections: भाजपा ने पहले चरण के उम्मीदवारों की लिस्ट की जारी,  44  OBC 19 SC को दिया टिकट

punjabkesari.in Saturday, Jan 15, 2022 - 02:15 PM (IST)

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में विधान सभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां बढ़ गई हैं। इसी क्रम में  सभी राजनीतिक पार्टी अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी करने में जुटी है। वहीं आज भारतीय जनता पार्टी ने अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है।  जिसमें बीजेपी ने 107 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दी है।  ऐसा माना जा रहा है कि विधान सभा चुनाव में OBC,SC को लुभाने के लिए पहली लिस्ट में 44 OBC और 19 SC प्रत्याशियों को उम्मीदवार बनाया है। 

वहीं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर शहर से चुनाव लड़ेंगे। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य प्रयागराज की सिराथू विधानसभा सीट से चुनाव मैदान में उतारने का फैसला लिया है। वहीं समाजवादी पार्टी  और गठबंधन ने 28 प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है।  जबकि बहुजन समाज पार्टी  53 सीटों पर अपने उम्मीदवारों का ऐलान कर चुकी है। कांग्रेस पार्टी  125 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतार दिए हैं। 

Content Writer

Ramkesh