UP उपचुनाव 2022: BJP ने मैनपुरी लोकसभा, रामपुर और खतौली विधानसभा के उम्मीदवारों की लिस्ट की जारी

punjabkesari.in Tuesday, Nov 15, 2022 - 12:49 PM (IST)

लखनऊ(अश्वनी कुमार): उत्तर प्रदेश की मैनपुरी लोकसभा व रामपुर और खतौली विधासभा सीट के लिए भारतीय जनता पार्टी ने आज(मंगलवार) अपने प्रत्याशियों के नामों की लिस्ट जारी कर दी है। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने मैनपुरी उपचुनाव के लिए रघुराज शाक्य को अपना उम्मीदवार बनाया है। इसके अलावा बीजेपी ने रामपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए आकाश सक्सेना को अपना उम्मीदवार बनाया है। वहीं भाजपा ने मुजफ्फरनगर की खतौली विधानसभा उपचुनाव में राजकुमारी सैनी को टिकट दिया है।

 

Content Editor

Anil Kapoor