भाजपा के अरुण सिंह ने ली राज्यसभा की सदस्यता की शपथ

punjabkesari.in Monday, Dec 09, 2019 - 12:52 PM (IST)

नई दिल्लीः भाजपा के अरुण सिंह ने सोमवार को राज्यसभा की सदस्यता की शपथ ली। उत्तर प्रदेश से उच्च सदन के लिए निर्वाचित सिंह ने हिन्दी में शपथ ली। शपथ लेने के बाद उन्होंने सभापति एम वेंकैया नायडू तथा अन्य सदस्यों का अभिवादन किया।

समाजवादी पार्टी की सदस्य तजीम फातिमा के इस्तीफे के बाद रिक्त हुई राज्यसभा की सीट पर हुए उपचुनाव में अरुण सिंह निर्वाचित हुए हैं। तजीम फातिमा अब रामपुर की विधायक हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Tamanna Bhardwaj

Recommended News

Related News

static