अखिलेश के गढ़ इटावा में BJP का हाईटेक ऑफिस, सपा ने कहा- झूठ की प्रयोगशाला

punjabkesari.in Wednesday, Nov 04, 2020 - 06:07 PM (IST)

इटावा: समाजवादी पार्टी (सपा) का गढ़ कहे जाने वाले उत्तर प्रदेश के इटावा में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) हाईटेक ऑफिस की स्थापना कर आमजनता में अपनी पहुंच बनाने की तैयारी में जुटी है। भाजपा 2022 के विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सपा के मजबूत गढ़ इटावा तथा इसके आस-पास के जिलों में अपनी पकड़ को मजबूत करना चाहती है। भाजपा ने यहां एक हाईटेक ऑफिस की स्थापना की है। इसके विपरीत सपा समेत अन्य दलों ने भी भाजपा की हाईटेक प्रणाली का मुकाबला जनबल के जरिए कर चुनौती देने की ठानी है।

भाजपा ने हाल के दिनों में उत्तर प्रदेश में 56 हाईटेक कार्यालय शुरू किये है उनमें एक इटावा का भी ऑफिस शामिल है। करीब 5000 वर्ग फुट में बन इस कार्यालय में कार्यकर्त्ताओं की मीटिंग आदि के लिए सभी बंदोबस्त किये गये हैं। तीन तली इस कार्यालय के प्रथम तल में अध्यक्ष के अलावा डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी पुस्तकालय स्टोर रूम, अटल संवाद कक्ष और पुस्कालय कक्ष है जबकि दूसरे तल पर पं0 दीनदयाल उपाध्याय सभागार और तीसरे तल पर अतिविशिष्ट अतिथि कक्ष, रसोई, केयर टेकर कक्ष और अतिथि कक्ष स्थापित है। सिर्फ इतना ही नही यहॉ पर एक पुस्तकालय भी है जहॉ पर करीब दस हजार के आसपास भाजपा विचाराधारा से जुड़ी हुई पुस्तकें भी है जिनका फायदा यहॉ के कार्यकत्राओं को मिल सकता है। 

भाजपा जिला अध्यक्ष अजय धाकरे ने बुधवार को यहां बताया कि इटावा समेत प्रदेश के 56 जिला कार्यालयों को वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से एक साथ कनेक्ट कर दिया गया है। पार्टी कार्यालय के हाईटेक होने से प्रदेश अध्यक्ष से लेकर के प्रदेश के वरिष्ठ सभी पदाधिकारी जिले के किसी भी कार्यकर्ता से सीधे तौर पर बात कर सकते हैं। कार्यालय को तकनीकी तौर पर बहुत मजबूत किया गया है। यहां इंटरनेट की व्यवस्था की ही गई है। वीडियो कैमरे भी लगाए गए हैं। पदाधिकारियों के लिए कुछ अलग बनाया गया है। संगठन का कोई वरिष्ठ पदाधिकारी यदि आता है तो उसके रूकने के लिए अलग से गेस्ट रूम की व्यवस्था की गई है।

उन्होंने बताया कि पार्टी कार्यालय में मीडिया से बात करने के लिए अलग से प्रेस कान्फ्रेंस रूम बनाया गया है। यही सब सुविधाएं कार्यालय में मौजूद है। प्रेस कांफ्रेंस हाल में 40 से लेकर 50 तक लोग बड़े आराम से बैठ सकते है जब कि पार्टी की बैठक के लिए तीन सौ लोग बैठ सकते है। हर तरह की सुविधा युक्त पार्टी कार्यालय प्राकृतिक तौर पर भी सुसज्जित किया गया है क्योंकि यहां पर हरे भरे बड़े स्तर पर पेड़ों को भी लगाया गया है ।       

पूर्व जिलाध्यक्ष शिव महेश दुबे ने बताया कि जब से कोरोनाकॉल आया है तब से वर्चुअल बैठकों का बहुत महत्व बड़ा है। भाजपा ने अपने सभी जिलों में अपने कार्यालय निर्मित किए हैं। इनमें से 56 बनकर पूरी तरह से पूर्ण सुसज्जित हो गए हैं जो आजकल सीधे प्रदेश स्तरीय कार्यालय से जोड़ दिए गए हैं। इस व्यवस्था से इटावा से लेकर के लखनऊ तक की भागदौड़ बचेगी। कोई भी प्रदेश स्तर का पदाधिकारी किसी भी क्षण किसी भी समय जिला स्तरीय पदाधिकारियों की कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर के दिशा निर्देश ले सकता है। इस व्यवस्था से 24 घंटे पार्टी पदाधिकारी निगरानी में रहेंगे और जब भी पार्टी मुख्यालय से कोई संदेश आता है तो त्वरित ढंग से उस मंशा के क्रम में मीटिंग आदि में शामिल हुआ जा सकता है। निकट भविष्य में आने वाले चुनाव के लिए यह बहुत ही महत्वपूर्ण व्यवस्था है जिसका फायदा पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ-साथ पदाधिकारियों को भी बड़े स्तर पर मिल सकेगा।

उन्होंने दावा किया है कि अब वर्चुअल का ही जमाना आ रहा है। पार्टी कार्यालयों को हाईटेक करना बहुत ही महत्वपूर्ण और बहुत ही उपयोगी कदम भाजपा के लिहाज से है। उन्होंने बताया कि भाजपा का यह कार्यालय ना केवल कार्यालय बल्कि श्रद्धा का केंद्र है। इस भव्य कार्यालय में एक कान्फ्रेंस रूम है जो इटावा से सीधे पाटर्ी मुख्यालय को किसी भी वक्त कनेक्ट करने में सुविधा दी गई है।       

कार्यालय में सभी अत्याधुनिक सुविधाएं मुहैया कराई गई हैं लेकिन सबसे खास बात यह है कि यहां पर एक लाइब्रेरी की भी स्थापना है हुई है जिसमें करीब साढे आठ हजार ऐसी पुस्तके हैं जो भारतीय जनता पार्टी विचारधारा से जुड़े हुए महानुभाव से संदर्भित है। इस लाइब्रेरी की पुस्तकों के जरिए भाजपा का कोई भी कार्यकर्ता पार्टी विचारधारा के किसी भी महानुभाव के बारे में यहां अध्ययन करके अपना ज्ञान अर्जुन कर सकता है। यह पुस्तकें दुर्लभ पुस्तकों की श्रेणी में सुमार है।       

देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस का कार्यालय बेसक नगर पालिका भवन के उपर स्थापति है लेकिन वहॉ पर ऐसी व्यस्थाए नही है जैसी भाजपा कार्यालय मे उपलब्ध है। इसका असर निश्चित है कि काग्रेंस के प्रभाव पर पड़ेगा ही। कांग्रेस के जिला अध्यक्ष मलखान सिंह यादव का कहना है कि भाजपा के नेता कहते थे कि 70 साल में कांग्रेस ने देश में कुछ नहीं किया। आज भाजपा में जो हाईटेक की व्यवस्थाएं हैं। वो कांग्रेस की वजह से ही है। बेसक कांग्रेस पर भ्रष्टाचार का आरोप भाजपा की ओर से लगाया जाता है ऐसे में यदि कांग्रेस पार्टी का 70 साल में पार्टी कार्यालय व्यवस्थित नहीं हो सका जबकि मात्र सात साल में भाजपा ने अपने कार्यालय को हाईटेक कर लिया है। यह पैसा कहा से लाये यह सवाल होना लाजिमी है।

कांग्रेस पार्टी भाजपा की हाईटेक रणनीति का जवाब जनमत के जरिये से देने को तैयार है।1992 में स्थापित सपा का ऑफिस का पॉस इलाके सिविल लाइन में बेसक स्थापित हो लेकिन हाईटेक व्यवस्थाओं से वंचित है फिर भी पार्टी अध्यक्ष जनबल के जरिये भाजपा की हाईटेक रणनीति का मुकाबला करने का दावा करते हैं।       

सपा के जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने कहा है कि भाजपा के लोग सरकार में है। उनके पास जितने संसाधन है उतने हमारे पास नही है। वे जिस प्रकार देश की संपत्तियों को बेच रहे है, निजी करण कर दिया है उनके पास पैसा तो है ही इसलिए वो हाईटेक कार्यालय खोल सकते है लेकिन अब जनता यह जान चुकी है। भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के बारे में वीडियो का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि हाईटेक कार्यालय झूठ की प्रयोगशाला है और यह बात जनता जान चुकी है। सपा सच्चाई के साथ खड़ी है, न्याय के साथ खड़ी है और पूरा विश्वास है कि जनता किसी के धोखे में नहीं आने वाली है।       

मुलायम के भाई शिवपाल सिंह यादव द्वारा गठित पीएसपी का कार्यालय चैगुर्जी में एक निजी भवन मे संचालित है। हाईटेक जैसा कुछ भी नहीं है फिर भी प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के जिला अध्यक्ष सुनील यादव कहते हैं कि भाजपा ने पूरे प्रदेश और देश मे बहुत कम समय में पैसा इक्कठा कर बड़े पैमाने पर अपने हाईटेक कार्यालय बनाने का काम किया। दो साल पहले गठित पार्टी के पास बेसक हाईटेक कार्यालय नहीं हो लेकिन जमीनी कार्यकर्ता बहुत है। जो भाजपा के झूठ को उजागर करेंगे।       

इटावा संसदीय सीट पर 2014 में भाजपा के अशोक दोहरे ने जीत हासिल की थी उसके बाद 2019 मे भाजपा के प्रो.रामशंकर कठेरिया ने जीत अर्जित की है इसी तरह से 2017 के चुनाव मे इटावा सदर सीट पर भाजपा की श्रीमती सरिता भदौरिया और भर्थना सुरक्षित सीट पर भाजपा की ही श्रीमती सावित्री कठेरिया को जीत मिली है जब कि 2012 के विधानसभा चुनाव मे इटावा,भर्थना और जसंवतनगर सपा के कब्जे मे थी अब केवल जसवंतनगर सीट से शिवपाल सिंह यादव ही एमएलए है। वे सपा के टिकट पर जीते हो लेकिन अब उनकी राह अलग हो चुकी है । 

Umakant yadav