BJP का सेक्टर संयोजक सम्मेलन 23 को, नितिन गडकरी होंगे मुख्यातिथि

punjabkesari.in Monday, Jan 21, 2019 - 12:27 PM (IST)

आगरा: भाजपा सेक्टर संयोजक सम्मेलन में भारत सरकार के सड़क व राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी मुख्यातिथि होंगे। यह सम्मेलन आगरा-फतेहपुर सीकरी लोकसभा क्षेत्र में समाधिया रिजॉर्ट सब्जी मंडी के सामने आगरा-मथुरा रोड पर होगा। इस कार्यक्रम में करीब 2500 कार्यकर्ताओं के शामिल होने की संभावना है। इस सम्मेलन के लिए सेक्टर संयोजक, प्रभारी, मंडल के पदाधिकारी जिले के पदाधिकारी तथा क्षेत्र के पदाधिकारी, मोर्चा के अध्यक्ष, प्रदेश के पदाधिकारियों तथा सांसद एवं विधायकों को भी आमंत्रित किया गया है।

इस कार्यक्रम के आगरा कमिश्नरी के संयोजक हेमेंद्र शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम में आगरा जिला, महानगर फिरोजाबाद, मथुरा एवं मैनपुरी सहित 5 लोकसभा सीटों के कार्यकर्ताओं को बुलाया गया है। इस कार्यक्रम की व्यवस्था का जिम्मा आगरा जिले की टीम को सौंपा गया है। इसमें जिला अध्यक्ष श्याम भदौरिया के नेतृत्व में व्यवस्थाओं के लिए कार्यकर्ताओं की टीम लगा दी गई है।

Anil Kapoor