बयान देने से पहले अपने गिरेबान में झांके अखिलेश: भाजपा

punjabkesari.in Sunday, Jun 09, 2019 - 06:28 PM (IST)

लखनऊः अलीगढ़ की घटना को लेकर समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव के बयान पर पलटवार करते हुये भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री को ऐसी जघन्य घटनाओं पर वक्तव्य देने से पहले अपने गिरहबान में झांक कर जरूर देखना चाहिये। अलीगढ़ में मासूम के साथ दंरिदगी की घटना को लेकर यादव ने कहा था कि उत्तर प्रदेश में जंगल राज है।

भाजपा प्रवक्ता अशोक पाण्डेय ने रविवार को कहा ‘‘ हमारी सरकार ने ऐसी घटनाओं पर मृत्यु दण्ड का कानून बनाया है, जबकि अखिलेश यादव के पिता ने उस कानून का विरोध करते हुए कहा था कि नवजवानों से ऐसी घटनाएं हो जाती है। इसके लिए मृत्युदण्ड उचित नहीं है। अखिलेश जी अपने गिरेबान में झांक कर देखें।''

पाण्डेय ने कहा कि अलीगढ़ की घटना में पुलिस ने त्वरित कारवाई की है। चार आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार किया गया। इसके साथ ही मामले की हीलाहवाली के लिए पांच पुलिस जनों को खिलाफ कारर्वाई की। इस मामले को फास्ट ट्रेक कोटर् में ले जाने का प्रस्ताव है ताकि तत्काल दोषियों को दण्ड मिले और पीड़िता के परिजनों को न्याय मिल सके।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Tamanna Bhardwaj

Recommended News

Related News

static