2022 विधान सभा चुनाव में BJP का जाना तय, किसानों - नौजवानों को सरकार ने दिया ने धोखा: सपा

punjabkesari.in Friday, Sep 18, 2020 - 08:53 PM (IST)

लखनऊ: समाजवादी पार्टी ने आज दावा किया कि उत्तर प्रदेश की जनता योगी आदित्यनाथ की सरकार से त्रस्त है और 2022 के विधानसभा चुनाव में इस सरकार का जाना तय है । राज्य की जनता अब समाजवादी पार्टी की सरकार के कार्यकाल में हुये काम को याद कर रही है और वर्तमान सरकार को हटाने का मन बना लिया है । जनता भाजपा के कुशासन से ऊब गयी है। प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त है। लोगों का जीवन सुरक्षित नहीं है।

भाजपा सरकार ने किसानों, नौजवानों, व्यापारियों सभी वर्गों को धोखा दिया है। भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ समाजवादी पार्टी लगातार संघर्ष कर रही है। सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने आज जौनपुर और कानपुर ग्रामीण के समाजवादी पार्टी जिलाध्यक्ष, विधानसभाध्यक्षों, सभी कमेटियों के नेताओं और सेक्टर प्रभारियों से वर्चुवल वीडियो कांफ्रेंसिंग से बात की और क्षेत्रों की राजनीतिक गतिविधियों की जानकारी ली।

उन्होंने दोनों जिलों के नेताओं और पदाधिकारियों को जौनपुर में मल्हनी और कानपुर ग्रामीण के घाटमपुर विधानसभा उपचुनाव की तैयारियों में जुटने का निर्देश दिया। प्रदेश अध्यक्ष ने दोनों जिलों के संगठन के नेताओं को उपचुनाव वाले क्षेत्रों के सभी बूथों के प्रभारियों से लगातार सम्पकर् और संवाद बनाएं रखने के निर्देश दिये।

 

 

Ramkesh