चंदौली में आज भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, 4 जनसभाओं को करेंगे संबोधित

punjabkesari.in Monday, Nov 20, 2017 - 01:04 PM (IST)

चंदौली: 29 नवंबर को होने वाले यूपी नगर निकाय चुनाव के लिए चुनाव प्रचार जोरों पर है। सभी दल अपने पार्टी के प्रत्याशी को जीताने के लिए हर संभव कोशिशें कर रहे हैं। इसी क्रम में सोमवार को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व चंदौली सांसद डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय जिले में 4 चुनावी सभा को संबोधित करेंगे।

जानकारी के मुताबिक महेंद्र नाथ पांडेय सबसे पहले चकिया में नगर पंचायत प्रत्याशी के लिए चुनावी सभा करेंगे। वहीं दूसरी सभा सैयदराजा नगर पंचायत प्रत्याशी वीरेंद्र जायसवाल के लिए सैयदराजा रामलीला मैदान में करेंगे। तीसरी सभा सकलडीहा रोड पर चंदौली नगर पंचायत प्रत्याशी के लिए होगी। चौथी जनसभा मुगलसराय में दीनदयाल नगर पालिका अध्यक्ष के लिए करेंगे। इसके बाद प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वाराणसी के लिए रवाना हो जाएंगे।