UP Election 2022: बस्ती में केजरीवाल को काला झंडा दिखाने का प्रयास कर रहे BJP समर्थक गिरफ्तार

punjabkesari.in Tuesday, Feb 22, 2022 - 01:52 PM (IST)

बस्ती: उत्तर प्रदेश में बस्ती जिले के रूधौली विधानसभा क्षेत्र में आम आदमी पार्टी (आप) संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को काला झण्डा दिखाने का प्रयास करने वाले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सात कार्यकर्ताओं को गौर थाने की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।      

पुलिस अधीक्षक आशीष श्रीवास्तव ने मंगलवार को बताया कि विधानसभा रूधौली में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की जनसभा में भाजपा कार्यकर्ता योजना बना कर उन्हें काला झण्डा दिखाने की तैयारी कर रहे थे जिसकी भनक लगते ही पुलिस हरकत में आ गयी और घटना से पहले ही अमन शुक्ला, शुभम शुक्ला, सचिन शुक्ला, सूर्य नरायण, राकेश शुक्ला, रामजी यादव तथा सन्दीप शुक्ला को धर दबोचा।

Content Writer

Mamta Yadav