योगी पर बरसे अखिलेश, कहा- पहले चरण की हवा बता रही भाजपा का होगा सफाया

punjabkesari.in Saturday, Feb 05, 2022 - 02:30 PM (IST)

अलीगढ़: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश ने अलीगढ़ में प्रेस वार्ता की। इस दौरान उन्होंने  योगी सरकार पर जमकर हमला बोला। अखिलेश ने कहा सत्ता में बैठे लोग अच्छा झूठ बोल लेते है। उन्होंने योगी सरकार पर तंज कसते हुए कहा कहा पहले चरण की हवा बता रही है कि भाजपा का सफाया होगा।  उन्होंने जनता से समाजवादी पार्टी के पक्ष में वोट ने की अपील की। अखिलेश ने कहा ये चुनाव देश और प्रदेश की दिशा तय करने का चुनाव है।



उन्होंने कहा जनता का उमड़ा हुआ जनसैलाब बता रहा है कि उत्तर प्रदेश में भाजपा का सफाया होने जा रहा है। समाजवादी पार्टी की सरकार बनने जा रही है। उन्होंने इस दौरान गठबंधन के प्रत्याशियों को जिताने के लिए जनता से अपील की। अखिलेश ने केन्द्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि यूपी और पंजाब का चुनाव देखते हुए सरकार ने कानून वापस लिए है। हम जानना चाहते हैं कि भाजपा के लोग अब काले कृषि कानूनों की वापसी के पक्ष में क्यों है?



उन्होंने कहा कहने के लिए  तो डबल इंजन की सरकार है। इन्होंने किसानों को निराश किया है। किसान और खेती करने वाले दुखी हैं। कौन नहीं जानता कि किसानों को साल भर धरने पर बैठना पड़ा। सरकार ने मजदूरों को कोरोना काल में अनाथ छोड़ने का काम किया, कोरोना काल में ऑक्सीजन डॉक्टर नहीं, अधिकारी उपलब्ध करा रहे थे लेकिन ऑक्सीजन किसी को मिली नहीं, लोगों की जान चली गई।



भाजपा सरकार दावा करती है कि उसके सरकार में लगभग 450000 करोड़ के एमओयू साइन हुए हैं, वो एमओयू कहां हैं? जनता साइकिल के निशान को पहचानती है। साइकिल का एक पहिया लोहिया जी का है, दूसरा अंबेडकर जी का है। हाथरस की बेटी को न्याय नहीं मिला। इतना जघन्य अपराध। भाजपा सरकार ने परिवार को अंतिम संस्कार तक नहीं करने दिया। अगर सही से इलाज मिलता तो बेटी की जान बच जाती। परंतु अहंकार में डूबी सरकार ने अधिकारियों के माध्यम से बेटी के शव को रात में जलवा दिया।

Content Writer

Ramkesh