भारत विभाजन विभीषिका दिवस पर भाजपा ने निकाली मौन यात्रा, CM योगी समेत कई मंत्री हुए शामिल

punjabkesari.in Sunday, Aug 14, 2022 - 06:24 PM (IST)

लखनऊ: भारतीय जनता पार्टी ने राजधानी लखनऊ में  75वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर भारत विभाजन विभीषिका दिवस मना रही है। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, डिप्टी सीएम बृजेश पाठक समेत कई नेता शामिल हुए । इस दौरान लोगों ने अपने हाथों में तिरंगा लेकर पैदल मार्च किया। इस दौरान सभी ने देश के लिए बलिदान हुए हुतात्माओं को विनम्र श्रद्धांजलि देते हुए उन्हें नमन किया।

 

बता दें कि राजधानी लखनऊ विधानसभा,लोकभवन,बापू भवन,जवाहर भवन,शक्ति भवन और इंदिरा भवन समेत अधिसंख्य सरकारी इमारतों को तीन रंगों की झालरों से सजाया गया है जबकि उनकी प्राचीर पर लहराता तिरंगा अद्भुत छटा बिखेर रहा है। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग ने आगरा के कई स्मारकों पर तिरंगा लाइटिंग की है। आगरा के सिकंदरा, फतेहपुर सीकरी, आगरा किला, एत्मादउद्दौला, यमुनापार के चीनी का रोजा और बल्केश्वर स्थित जसवंत सिंह की छतरी स्मारकों को तिरंगा रोशनी से रोशन किया गया है। 

Content Writer

Ramkesh