पार्टी को मजबूत करने में जुटी भाजपा, संगठन मंत्रियों के पद को किया खत्म

punjabkesari.in Saturday, Nov 28, 2020 - 03:50 PM (IST)

लखनऊ: भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश में वर्ष 2022में होने वाले आम चुनाव को देखते हुए संगठन में बड़ा बदला किया है। पार्टी ने प्रदेश स्तर पर दो सह संंगठन महामंत्री की नियुक्ति किए हैं। वहीं क्षेत्रीय अस्त पर संंगठन मंत्रियों की भूमिका खत्मकर दी गई है। संगठन में उन्हें नई ज़िम्मेदारी दी गई है। कानपुर और ब्रज क्षेत्र के क्षेत्रीय संगठन मंत्री भवानी सिंह और हाल में ही संघ से बीजेपी में भेजे गए ब्रज के पूर्व सह प्रांत प्रचारक कर्मवीर को प्रदेश सह संगठन महामंत्री बनाया गया है।

पार्टी प्रवक्ता ने बताया कि कर्मवीर प्रदेश संगठन महामंत्री सुनील बंसल के सहयोगी की भूमिका में होंगे। अवध क्षेत्र के संगठन मंत्री प्रद्युम्न को केंद्रीय कार्यालय दिल्ली में तैनाती दी गई है। वहीं, काशी और गोरखपुर क्षेत्र के संगठन मंत्री की जिम्मेदारी देख रहे रत्नाकर को बिहार का सह संगठन मंत्री बनाया गया है। पश्चिम क्षेत्र पहले से ही खाली चल रहा था। इससे साफ है कि पार्टी अब क्षेत्रीय संगठन मंत्री की व्यवस्था खत्म कर रही है। पार्टी पदाअधिकारियों को नई ज़िम्मेदारी दे रही है।

गौरतलब है कि 2022 के आम चुनाव को देखते हुए कई राजनीतिक पार्टीयों ने अपने संगठन में बदलाव कर रहे है। अभी हाल में हुए उपचुनाव में बसपा ने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मुनकाद अली को को हटा दिया है। उनके स्थान पर भी राजभर को प्रदेश अध्यक्ष बनाया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Ramkesh

Recommended News

Related News

static