यूपी में विधानसभा स्तर पर किसान सम्मेलन करेगी भाजपा
punjabkesari.in Wednesday, Jul 11, 2018 - 11:53 AM (IST)
लखनऊः भारतीय जनता पार्टी 20 जुलाई तक उत्तर प्रदेश में विधानसभा स्तर पर किसान सम्मेलन करेगी। भाजपा के प्रदेश महामंत्री सुनील बंसल ने आज यहां पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश पदाधिकरियों के साथ बैठक की।
बंसल ने कहा कि खरीफ फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य में ऐतिहासिक वृद्धि का संदेश लेकर किसान मोर्चा 20 जुलाई तक राज्य के सभी ग्रामीण विधानसभा क्षेत्रों में किसान सम्मेलन कर किसानों तक पहुंचेगा। भाजपा नेता ने कहा कि किसान मोर्चा का गठन क्षेत्र, जिला, मण्डल स्तर तक जल्द करने का निर्देश दिया गया है।