CM योगी के नेतृत्व में 2022 का इलेक्शन लड़ेगी BJP: अखिलेश ने कहा- कोई भी चेहरा ले आएं, जनता हटाने का सोच चुकी है

punjabkesari.in Sunday, Jun 20, 2021 - 10:46 AM (IST)

इटावाः आबादी के हिसाब से देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में सियासी उठा पटक जारी है। विधानसभा चुनाव 2022 को देखते हुए भी सरगर्मी बढ़ती जा रही है। वहीं भारतीय जनता पार्टी के द्वारा ये स्पष्ट करने की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की नेतृत्व में ही भारतीय जनता पार्टी इलेक्शन लड़ेगी को लेकर यूपी के पूर्व सीएम व समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि इस बार प्रदेश की जनता भाजपा को हटाने के लिए तैयार हैं कोई भी चेहरा ले आएं किसी के भी नेतृत्व में चुनाव लड़ें।

अखिलेश ने कहा जनता के सवालों के जवाब अगर भारतीय जनता पार्टी नहीं दे पाएगी तो इस बार प्रदेश की जनता भाजपा को हटाने के लिए तैयार हैं। पार्टी को पलटकर अपने संकल्प पत्र को पढ़ना चाहिए, किसानों की आय दुगुनी करने के लिए क्या किया है ?

बेरोजगार नौजवानों के लिए क्या किया है ? यादव ने कहा जिस प्रदेश ने प्रधानमंत्री दिए हों, मुख्यमंत्री दिए हों, बड़े बड़े आयोजन किए हो उस प्रदेश की सरकार को व्यापारियों के इन्वेस्टमेंट के लिए आयोजन किए हो उनको बताना चाहिए कि व्यापारियों के लिए कितना इन्वेस्टमेंट हुआ है।

सपाध्यक्ष ने कहा पेट्रोल डीजल महंगा हुआ है भाजपा को बढ़ती हुई महंगाई पर जवाब देना चाहिए अपने संविधान को पढ़ लेना चाहिए, भाजपा कह रही है कि जिला पंचायत अध्यक्ष प्रदेश में हमारे बनेंगे जिस समय जिला पंचायत सदस्यों के चुनाव हो रहे थे जनता ने नकार दिया और इनके सदस्य नहीं जीते जिसके परिणाम सभी के सामने हैं।

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Moulshree Tripathi

Recommended News

Related News

static