इमरान मसूद ने कहा- जिन्ना की मूर्ति सपा नहीं बल्कि भाजपा लगवाएगी, पाकिस्तान को बताया बर्बाद देश

punjabkesari.in Monday, Jan 24, 2022 - 04:11 PM (IST)

सहारनपुर: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जनपद में 21 तारीख से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इसी कड़ी में आज कलेक्ट्रेट पहुंचे समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता इमरान मसूद ने कहा जिन्ना की मूर्ति सपा नहीं बल्कि भाजपा लगवाएगी। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सिर्फ ठोको की राजनीति कर रही है, हिंदू मुस्लिम को बांट कर अपनी सत्ता चला रही है। 

वहीं, एक सवाल को लेकर इमरान मसूद ने कहा कि  मोहम्मद अली जिन्ना की मूर्ति समाजवादी पार्टी नहीं लगाएगी बल्कि भाजपा लगाएगी क्योंकि आजादी से पहले श्यामा प्रसाद के साथ मिलकर यह साबित कर दिया था कि जिन्ना के साथ कौन है मुस्लिम तो जिन्ना को पसंद ही नहीं करते क्योंकि उसने देश को दो हिस्सों में बांट दिया था। 

इसके साथ ही इमरान पाकिस्तान को भी जमकर लताड़ते हुए नजर आए। उन्होंने कहा कि जिन्ना हमारा गुनहगार है। उसने देश को बाद दिया। पाकिस्तान एक बर्बाद देश है और भाड़ में जाए ऐसा देश।

Content Writer

Imran