अखिलेश अब केवल ट्विटर तक ही सीमित: ब्रजेश पाठक बोले- आगामी लोकसभा चुनाव में यूपी की सभी 80 सीटों पर जीतेगी भाजपा

punjabkesari.in Saturday, Sep 10, 2022 - 10:36 PM (IST)

आगरा: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने शनिवार को कहा कि अगले साल लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी प्रदेश की सभी 80 सीटों पर विजय प्राप्त करेगी तथा विपक्षी पार्टियों का वोट प्रतिशत और गिरेगा।

पाठक ने कहा कि अखिलेश यादव अब ट्विटर तक सीमित रह गये हैं तथा विपक्षियों के पास कोई मुद्दा नहीं है। हालांकि उपमुख्यमंत्री पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और जनता दल यूनाईटेड के नेता एवं बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के संबंध में पूछे गये सवालों पर चुप्पी साधे रहे। वह शनिवार को फिरोजाबाद के दौरे के बाद आगरा पहुंचे। उन्होंने सर्किट हाउस में अधिकारियों के साथ बैठक की।

Content Writer

Mamta Yadav