निकाय चुनाव में यूपी की सभी सीटों पर जीतेगी भाजपा, समाजवादी पार्टी का फिर सूपड़ा होगा साफ: नितिन अग्रवाल

punjabkesari.in Thursday, May 04, 2023 - 01:23 PM (IST)

हरदोई: उत्तर प्रदेश में नगर निकाय चुनाव के पहले चरण में नौ मंडलों के 37 जिलों में वोट डाले जा रहे हैं। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में भी वोट डाले जा रहे है। प्रदेश सरकार में आबकारी राज्यमंत्री नितिन अग्रवाल ने हरदोई नगर के एएसबीबी इंटर कॉलेज में अपनी पत्नी सहित मतदान किया।

PunjabKesari

उन्होंने मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर जमकर निशाना साधा। नितिन अग्रवाल ने कहा सपा के गुंडाराज को जनता भूली नही है। समाजवादी पार्टी का निकाय चुनाव एक बार फिर से सूपड़ा साफ होगा।  उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता पीएम मोदी और योगी के साथ खड़ी है। निकाय चुनाव में भाजपा सभी सीटों पर जीत हासिल करेगी।

PunjabKesari

मंत्री नितिन अग्रवाल ने शिवपाल यादव के बयान पर कहा कि शिवपाल वरिष्ठ नेता हैं उन पर कोई टिप्पणी नहीं करना चाहता, लेकिन शायद समाजवादी पार्टी अभी भी उस कार्यकाल में जी रही हैं जब उनकी सरकार प्रदेश में गुंडागर्दी के बल पर चुनाव जीता करते थे। उन्होंने कहा कि इसका प्रत्यक्ष प्रमाण है कि 2014 के बाद से जब से भाजपा की सरकार देश में बनी है निष्पक्ष चुनाव में शुरू हुए हैं। अखिलेश यादव के बयान उन्होंने पलटवार करते हुए कहा कि अखिलेश मुंगेरीलाल के हसीन सपने देख रहे हैं जबकि समाजवादी पार्टी का गुंडाराज उत्तर प्रदेश की जनता नहीं भूली है।  उन्होंने कहा कि प्रदेश की 25 करोड़ जनता का विश्वास भाजपा के साथ है। निकाय चुनाव जीत कर ड्रिपल इंजन की उत्तर प्रदेश में सरकार बनेगी।

ये भी पढ़ें:- यूपी निकाय चुनाव: हरदोई में मंडप से निकल कर दूल्हा-दुल्हन ने किया मतदान

हरदोई: उत्तर प्रदेश में निकाय चुनाव के पहले चरण का मतदान सुबह 7 बजे जारी है। पहले चरण में 9 मंडलों के 37 जिलों में आज मतदान हो रहा है। सभी जिलों में सुरक्षा के व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए हैं। मतदान शाम 6 बजे तक जारी रहेगा। राज्य में 10 नगर निगमों, 104 नगर पालिका परिषद और 276 नगर पंचायतों समेत 480 शहरी स्थानीय निकायों के लिए सुबह 7 बजे से वोट (Vote) डाले जा रहे हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramkesh

Recommended News

Related News

static