UP उपचुनावों में प्रचंड बहुमत से जीतेगी भाजपा: ब्रजेश पाठक बोले- CM योगी की कानून व्यवस्था की जनता कर रही प्रशंसा

punjabkesari.in Friday, Nov 25, 2022 - 08:54 PM (IST)

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा आये उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने शुक्रवार को कहा कि प्रदेश में एक लोकसभा और दो विधानसभा सीट के लिए उपचुनाव होने जा रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि सभी उपचुनावों में भारतीय जनता पार्टी प्रचंड बहुमत से विजयी होगी। उन्होंने कहा कि जनता में मोदी सरकार की गरीब कल्याण योजना को लेकर काफी उत्साह है और ये योजनाएं ही भाजपा को उपचुनावों में विजय दिलाएंगी।

फतेहपुर सीकरी के सांसद राजकुमार चाहर के बेटे कर्मवीर की शादी कार्यक्रम में आशीर्वाद देने आगरा आये उपमुख्यमंत्री ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा प्रदेश में चल रही कानून व्यवस्था की जनता प्रशंसा कर रही है। उन्होंने कहा कि जनता के उत्साह से लग रहा है कि तीनों उपचुनावों में भाजपा जीतेगी। उन्होंने कहा कि निकाय चुनावों के लिए कार्यकर्ताओं की टोली बनायी गयी है जो जनता के बीच में जाकर काम कर रही है और खासकर आगरा नगर निगम में ‘तीन इंजन' वाली सरकार है।

Content Writer

Mamta Yadav