BJP कार्यकर्ता की कोरोना से हो चुकी है मौत, फिर भी बना दिया अनुसूचित जाति मोर्चे का अध्यक्ष

punjabkesari.in Wednesday, Jun 23, 2021 - 01:39 PM (IST)

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में होने वाले जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव के साथ विधानसभा चुनाव की तैयारी में बीजेपी जुट गई। इसी क्रम में अपने क्षेत्रीय पदाधिकारियों की सूची भी जारी कर दी है। परंतु मंगलवार को जारी सूची के मुताबिक व्यक्ति को अनुसूचित जाति मोर्चे का अध्यक्ष घोषित कर दिया है जबकि उसका  23 अप्रैल को कोरोना से निधन हो चुका है। मृतक मुन्नालाल अनु.जाति मोर्चे के अवध क्षेत्र के महामंत्री थे। परंतु भाजपा को यह नहीं पता की उसके कार्यकर्ता की कोरोना से मौत हो गई है और उसे संगठन की लिस्ट में जिम्मेदारी दे दी गई है।
PunjabKesari
हालांकि गलती का आभास होते ही पार्टी की तरफ से संशोधित सूची जारी की गई और मुन्नालाल का नाम हटा लिया गया। भारतीय जनता पार्टी, अवध क्षेत्र द्वारा जारी की लिस्ट में युवा मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष पद पर नितिन मित्तल को जगह दी गई है। वहीं, रोहित चौधरी (पटेल) को क्षेत्रीय महामंत्री बनाया गया है। महिला मोर्चा का क्षेत्रीय अध्यक्ष गोदावरी मिश्रा व क्षेत्रीय महामंत्री किरन अग्रवाल, रेखा वर्मा को बनाया गया है। फिलहाल इस लिस्ट से विपक्ष को एक बार फिर भाजपा पर निशाना साधने का मौका मिल गया है। परंतु गलती को अभास होते ही पार्टी की तरफ से नई सूची जारी कर दी गई है। 

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramkesh

Recommended News

Related News

static