केशव मौर्य के स्वास्थ्य लाभ के लिए BJP कार्यकर्ताओं ने संगम तट पर की पूजा-अर्चना

punjabkesari.in Friday, Jun 01, 2018 - 02:14 PM (IST)

इलाहाबाद: उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए कार्यकर्ताओं ने मां गंगा का दुग्धाभिषेक कर पूजा अर्चना की। उप मुख्यमंत्री के स्वास्थ्य लाभ के लिए गंगा तट पर भाजपा कार्यकर्ताओं और शुभेच्छुकों ने मां गंगा तट पर 5 पंडितों ने शास्त्रोक्ति पूजा पाठ कराया। उनके शीघ्र स्वास्थ्यलाभ के लिए जीवनदायिनी और रोग नाशिनी मां गंगा का एक कुंतल दुग्ध से दुग्धाभिषेक कराया गया। मौर्य के बेहतर स्वस्थ्यता की जानकारी मिलने से पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं में प्रसन्नता है।

मौर्य के मीडिया प्रभारी पवन श्रीवास्तव ने बताया कि गंगा में दुग्धाभिषेक कराने से व्यक्ति शीघ्र लाभ मिलता है इसीलिए भाजपा कार्यकर्ता उनके लिए पूजा-अर्चना के साथ दुग्धाभिषेक कराया गया है। उन्होंने कहा कि मौर्य जैसे पहले अपने कार्यों के प्रति जिम्मेदार थे उसी प्रकार शीघ्र स्वाथ्य लाभ कर हमारे बीच आएंगे और अपने कार्यों को अंजाम देंगे।

उन्होंने बताया कि मौर्य टैबरोनाम बीमारी से पीड़ित थे। उनकी मस्तिष्क की धमनियों में छोटा से गुच्छा बन गया था। उन्होंने बताया कि उनका अॉपरेशन नई दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) हो गया है। वह स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं।

Anil Kapoor