हिंसा की स्क्रिप्ट एक दिन पहले लिखी गई: काले कपड़े-नीली टोपी 50-60 लोग मस्जिद के बाहर पहुंचे, शराब पीकर भड़काऊ नारे लगाए

punjabkesari.in Saturday, Jun 11, 2022 - 11:51 AM (IST)

सहारनपुर: यूपी में कल जुमे के नमाज के बाद अलग- अलग जिलों में प्रदर्शन के दौरान हिंसा हुई। वहीं, सहारनपुर में हुए हिंसा का बड़ा खुलासा सामने आया है। दरअसल, यहा बताया जा रहा है कि शुक्रवार को जामा मस्जिद के बाहर कुछ ऐसे लोग दिखाई दिए थे, जो यहां पहले कभी नजर नहीं आए थे। इन लोगों ने काला कुर्ता-पैजामा और नीली टोपी पहनी हुई थी। ये लोग कोल्ड ड्रिंक में मिलाकर शराब पी रहे थे और मस्जिद से भीड़ के बाहर निकलते ही भड़काऊ नारे लगाने लगे। उसके बाद ही हिंसा भड़की।

गुरुवार को रची गई थी साजिश  
मिली जानकारी के अनुसार, कुछ लोगों ने बताया कि गुरुवार को ही हम लोगों को अंदाजा हो गया था कि मुस्लिम समुदाय के लोगों की तरफ से कुछ बड़ी प्लानिंग चल रही है। जिसकी स्क्रिप्ट हलवाई जान, नख्सा बाजार, लोहिनी सराए, कटपीस वाली गली में लिखी जा रही थी। शुक्रवार को जुमे की नमाज से पहले काले कपड़े और नीली टोपी पहने करीब 50 युवक चौक फव्वारा पहुंच गए थे। यहां इन लोगों ने कोल्ड ड्रिंक में मिलाकर शराब पी। जैसे ही नमाजी मस्जिद से बाहर आए। इन युवकों ने नारे-ए-तकबीर, अल्लाह हू अकबर के नारे लगाना शुरू कर दिए। जिसके बाद अन्य युवक भी इनके साथ मिल गए और फिर देखते ही देखते सैकड़ों की संख्या हजारों में बदल गई।

ठेले वालों को एक दिन पहले लग गई थी हिंसा की भनक
बताया जा रहा है कि मस्जिद के बाहर ठेले लगाने वाले लोगों को एक दिन पहले ही होने वाली इस हिंसा की भनक लग गी थी, जिसकी वजह वे सभी लोग नमाज के दिन रेहड़ी नहीं लगाए और नमाज अदा करने काे तुरंत बाद ही निकल गए। वहीं जिन लोगों ने अपनी रेहड़ी लगाई, वे भी शुक्रवार को सब्जी खरीद कर नहीं लाए थे। गुरुवार को लाई सब्जियां ही शुक्रवार को बेची जा रही थीं। लोगों का कहना है कि इनमें से कुछ लोग नमाज पढ़ने भी नहीं गए थे, जबकि हर जुमे को नमाज पढ़ने के लिए सभी जाते थे।

जुमे की नमाज में पहले से ज्यादा भीड़
सहारनपुर की जामा मस्जिद में शुक्रवार दोपहर 12 बजे से ही भीड़ जुटने लगी थी। पुलिस को प्रदर्शन की भनक लगी तो पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई। मस्जिद के अंदर लोग नूपुर शर्मा की गिरफ्तारी की बात कर रहे थे। नमाज खत्म होते ही प्रदर्शन शुरू हो गया। नूपुर शर्मा मुर्दाबाद, नूपुर को फांसी दो जैसे नारे लगने लगे। पुलिस ने समझाना शुरू किया लेकिन बात नहीं बनी।

Content Writer

Imran