पुरानी पेंशन बहाल करने की मांग को लेकर कर्मचारियों ने मनाया काला दिवस

punjabkesari.in Monday, Apr 30, 2018 - 06:38 PM (IST)

लखनऊः राजधानी लखनऊ समेत समूचे उत्तर प्रदेश में सरकारी कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन बहाली को लेकर काला दिवस मनाया। राज्य कर्मचारी संयुकत परिषद के मीडिया प्रभारी मनोज कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि यहां एकत्र हुए कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन के बदले नई पेंशन व्यवस्था को धोखा बताया।

उन्होंने बताया कि सभी जिला मुख्यालयों पर सभा का आयोजन कर पुरानी पेंशन व्यवस्था लागू करने की मांग रखी गई। राजधानी में आज परिषद के संगठन मंत्री संजीव कुमार गुप्ता, जिलाध्यक्ष बी.एस. डोलिया, मंत्री अमिता त्रिपाठी, अविनाशचन्द्र श्रीवास्तव, अमरजीत मिश्रा,अशोक सिंह, राजपाल,मनोज कुमार, नीलम श्रीवास्तव, संदीप चौहान, अवधेश यादव, रामसुरेश सिंह, हंसादत्त, पी.के.नौटियाल, आईएन त्रिपाठी और राजर्षि त्रिपाठी ने सम्बोधित किया।  
 

Tamanna Bhardwaj