ब्लॉक प्रमुख चुनाव: मीडिया कवरेज प्रतिबंध पर भड़का विपक्ष, गड़बड़ी कराने का सत्ता पक्ष पर लगाया आरोप

punjabkesari.in Saturday, Jul 10, 2021 - 01:24 PM (IST)

मुज़फ्फरनगर: उत्तर प्रदेश में आज ब्लॉक प्रमुख का चुनाव हो रहा है। इसी क्रम में कई जिलों में भाजपा और सपा के कार्यकताओं में मारपीट की घटनाएं भी सामने आई है। मुजफ्फरनगर में चुनाव के दौरान मीडिया को अन्दर जाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया जिससे सपा कार्यकर्ता भड़क गए और सरकार के खिलाफ जमकर हंगाम काटा। फिलहाल सुरक्षा को देखते हुए चुनाव स्थल पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया है। पुलिस ने एक किलोमीटर तक बेरिकेटिंग लगा दी है।
PunjabKesari
बता दें कि मामला जिले के बुढाना ब्लॉक का बताया जा रहा है जहां पर ब्लॉक प्रमुख चुनाव के दौरान मीडिया को अन्दर जाने पर रोक लगा दी गई। जिससे नाराज विधायक और उनके समर्थकों ने जमकर हंगामा किया। विधायक ने आरोप लगाते हुए कहा इस बार चुनाव में पारदर्शिता छिन्न भिन्न हो गई। मीडिया पर प्रतिबंध लगाने लोकतंत्र की हत्या के समान है। फिलहाल प्रशासन हंगामे को देखते हुए मतदान स्थल भारी पुलिस बल तैनात कर दिया है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramkesh

Recommended News

Related News

static