रंग लाई प्रियंका की मुलाकात, ब्लॉक प्रमुख चुनाव में बदसलूकी की शिकार हुई सपा प्रत्याशी रितु सिंह ने कांग्रेस का थामा दामन

punjabkesari.in Sunday, Sep 12, 2021 - 05:29 PM (IST)

लखीमपुरखीरी: जिले में ब्लॉक प्रमुख चुनाव के दौरान समाजवादी पार्टी से प्रत्याशी रही रितु सिंह ने समाजवादी पार्टी छोड़कर कांग्रेस का दामन थाम लिया है। उन्होंने ने उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी की मौजूदगी में कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर ली है। रितु सिंह ने पार्टी की सदस्यता लेने के बाद बताया कि एक महिला होने के नाते प्रियंका गांधी ने महिला के सम्मान में भरसक आवाज उठाई। वह उनसे मिलने आईं। जबकि समाजवादी पार्टी सभी आरोपियों की गिरफ्तारी तक नहीं करा पाई। जिससे आहत होकर उन्होंने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली। फिलहाल प्रियंका की यह मुलाकात रंग लाती हुई नजर आ रही है। अब देखना है इसका लाभ आने वाले चुनाव में कितना मिलता है।
PunjabKesari
बता दें कि ब्लॉक प्रमुख चुनाव के दौरान रितु सिंह और उनकी समर्थक रही अनीता यादव से भाजपा समर्थकों ने बदसलूकी थी। यहां तक कि उनके कपड़े भी फाड़ दिये गए थे। वहीं जब मामला सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो भाजपा की खुब किर किरकिरी हुई थी। वहीं घटना पर अखिलेश यादव ने पीड़ित से मुलाकात कर न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया था। इसी दौरान उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रभारी प्रियंका गांधी ने भी पीलीभीत जाकर रितु सिंह से मुलाकात की थी। उन्होंने पीड़ित की आवाज उठाकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। घटना के दस दिन बाद 17 जुलाई को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने मैगलगंज जाकर पीड़िता रितु सिंह से मुलाकात की। लखनऊ से चलकर पीड़ित के घर पहुंचना और 20 मिनट की बातचीत ने ऐसा जरूर कुछ किया कि सपा प्रत्याशी रितु ने प्रियंका को अपने करीब महसूस किया। इसी का नतीजा वह प्रियंका गांधी के प्यार के वशीभूत होकर कांग्रेस में शामिल हो गई।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramkesh

Recommended News

Related News

static